मेष (Aries): आपके सभी कार्यों में उत्साह और उमंग छलकता दिखेगा। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय बिताएंगे।
वृषभ (Tauras): क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छायी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले भी आपको चिंतित करेंगे।
मिथुन (Gemini): परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी-धंधे में लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा।
कर्क (Cancer): घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरी करनेवाले लाभ और पदोन्नति की आशा रख सकते हैं।
सिंह (Leo): स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या (Virgo): आज नए कार्य हाथ में लेना हितकर नहीं है। बाहर के खाने से तबीयत खराब हो सकती है। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन शस्त्र का इस्तेमाल करें। धन खर्च अधिक होगा।
तुला (Libra): प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर है आज का दिन है। सार्वजनिक जीवन में महत्ता प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक (Scorpio): आज आप अनिश्चितता और सुख-शांति के साथ घर में समय बिताएंगे। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी।
धनु (Sagittarius): यात्रा-प्रवास का आयोजन स्थगित रखने की सलाह है। कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आपको क्रोधित करेगी। अगर क्रोध को नियंत्रण में रखें तो बात बिगड़ेगी नहीं।
मकर (Capricorn): प्रतिकूलताओं का सामना करने की चेतावनी देते हैं। परिवार में क्लेश मन को व्यथित करेगा। माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है।
कुंभ (Aquarius): आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा। शारीरिक स्वस्थता आपके उत्साह में वृद्धि करेगी। पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा।
मीन (Pisces): आपको खर्च, क्रोध और जीभ पर संयम रखने की सलाह है। किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें।