मवाना/मेरठ: हस्तिनापुर विधानसभा से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि के आवास पर नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती मनाई गई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेताजी को याद करते हुए प्रभुदयाल बाल्मीकि राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में अनेक अनेक जनहित में कार्य किए हैं। नेताजी का जन्म 22 नवंबर 1939 को सैफई में हुआ था। नेताजी ने शिक्षा ग्रहण करने के बाद राजनीति में कदम रखा और एक अच्छे राजनेता कहलाए।
नेता जी ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कार्य किया। उन्होंने प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया। भारत सरकार में रक्षा मंत्री के पद को सुशोभित किया और उन्होंने गांव गरीब किसान मजदूर के लिए अनेक अनेक कार्य किये। इसलिए उन्हें धरतीपुत्र कहा गया।
नेताजी ने रक्षा मंत्री रहते हुए हमारे हितों की रक्षा की और जवानों के हित में कई निर्णय लिए जिन्हें सेना के जवान आज भी याद करते हैं। नेताजी ने गरीब, मजदूर और विशेषकर दलित, अति दलित लोगों के लिए अपनी सरकार में रहते हुए अनेक अनेक योजनाएं चलाई।
इस मौके पर मास्टर खिलाड़ी सिंह गुर्जर, मास्टर दयानंद, राजेंद्र सिंह कश्यप प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बनारसी दास कश्यप प्रदेश सचिव, शादाब अख्तर, फतेह मोहम्मद कुरैशी, हाजी इरफान कुरैशी, बाबूराम कश्यप, अशोक कश्यप, रईस, आजम मलिक, खलील सलमानी, रबनवाज गाढा, गोविंद कुमार, कासिम, जोधा सिंह त्यागी, नेम गाढा, अजमल गाढा, हारून कुरेशी, आकाश कामिल, एडवोकेट कुलदीप चौधरी, हाजी सिराजुद्दीन अंसारी, हाफिज जिक्रम अंसारी, नवेद आलम गाढा, विनोद कश्यप, इश्तियाक अब्बासी, सिराजुद्दीन मलिक आदि लोग शामिल थे।