लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी उपलब्धियों का बखान कर रही है तो कांग्रेस उसकी नाकामियों को बता रही है। आज कांग्रेस ने प्रदेश संगठन की सूची जारी की है। कांग्रेस ने 16 उपाध्यक्ष और 38 महासचिव घोषित किए हैं।