Farrukhabad : पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय कुमार के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने गोली कांड का फर्जीवाडा करने वाले प्रधान सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने बताया की कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नगला दुर्ग सुंदरपुर कटरी निवासी राम कृष्ण ,राजू यादव प्रधान, अरनेश एवं श्याम बिहारी को झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त रामकृष्ण के कब्जे से 1 नाजायज तमंचा और 1 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
एएसपी ने बताया की श्याम बिहारी ने 22 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि थाना राजेपुर के ग्राम सलेमपुर निवासी पिंटू जाटव को हरिश्चंद्र, शिवरतन, मनफूल तथा उमेश ने गोली मारकर घायल कर दिया। लेकिन पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने घटना नहीं की बल्कि श्याम बिहारी व उसके साथियों ने गोली मारने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा मु0अ0स0- 539/23 धारा- 307/504 भादवि 3(2)(V) SC/ST ACT कोतवाली फतेहगढ़ से सम्बन्धित प्रकाश में आये 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा दी गयी बाइट।#fatehagarhpolice pic.twitter.com/lba3ek6iay
— fatehgarh police (@fatehgarhpolice) November 29, 2023
रामकृष्ण ने पिंटू को गोली मारी थी रामकृष्ण से गोली मारने में प्रयोग किए गए तमंचे को बरामद कर लिया गया है। और पकड़े गए नामजद आरोपियों को छोड़ दिया गया।