Farrukhabad: इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों नें जमकर हंगामा किया। पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबुद्दीनपुर निवासी सोनू यादव का तीन वर्ष पूर्व जनपद कन्नौज के कटकईया थाना गुरसहायगंज निवासी स्व. दरबारी लाल की पुत्री गायत्री के साथ विवाह हुआ था।
विवाह के बाद गायत्री ने एक पुत्री को जन्म दिया, बीते एक दिन पूर्व माया हॉस्पिटल फर्रुखाबाद में सीजर ऑपरेशन से दूसरी पुत्री का जन्म हुआ। जन्म होने के बाद महिला की हालत बिगड़ गयी। हालत गंभीर देखकर मरीज को कानपुर ले जाने की सलाह दी। सोनू अपनी पत्नी को एंबुलेंस से कानपुर ले गया, कानपुर प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका का शव सुबह गांव कुतुबुद्दीनपुर पहुंचा। जिसके बाद मायके वालों को सूचना दी गयी। मायके वाले घटना स्थल पर पहुंचकर गाली गलौज अभद्रता करने लगे। गांव वालों ने थाना पुलिस को सूचना दी।
मौके पर थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा आकर जाँच की। फिलहाल अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। मृतका डेढ़ वर्ष की पुत्री शालू और एक नवजात बालिका पीछे छोड़ गई है।