बहसूमा/मवाना। मवाना नगर के C-3 नालंदा कॉलोनी के रहने वाले समाजसेवी एवं स्थानीय पत्रकार रजनीश विश्वकर्मा को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकरण शर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इनके नियुक्ति पत्र मिलने पर उनके मिलने चिलने वाले लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उनको बधाई देने वालों में चौधरी उदयवीर सिंह, इसरार अंसारी, राजकुमार चौहान, मोबिन सलमानी, परविंदर जैन, जिला अध्यक्ष अमित उपाध्याय, मुकेश शर्मा, सोनू खादर, सोनू कश्यप, सचिन कश्यप, कुलदीप भारद्वाज, सचिन कौशिक, नगर अध्यक्ष भाजपा राजा सनी उर्फ राजा भैया, अमित कंबोज, हर्ष यादव, असलम एडवोकेट, सन्नी अरोरा, शैवाल दुबलीश, उमेश शर्मा, अतुल गोस्वामी, विमल चौधरी, बिजेंद्र प्रजापति, नवनीत चौहान आदि ने बधाई दी।