आज का राशिफल: ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे राशिफल का आंकलन किया जा सकता है। राशिफल के माध्यम से आप भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि (Aries Horoscope)
आपकी दिनचर्या में बदलाव आयेगा। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा स्वभाव में चिड़चिड़ाहट ररह सकती है
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। किसी भी काम को करने से पहले रणनीति तय करें। पारिवरिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लोभ न करें। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
गलत निर्णय से गलत नतीजा मिल सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज व खर्च की पूर्णता होगी। उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलने से परेशानी बढ़ेगी।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आपकी मेहनत के अनुरूप आपको फल न मिलने से मन दुखी होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलने के योग हैं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
कार्यस्थल पर सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। पुराने विरोधी सक्रिय होंगे।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
दोस्तों से मन की बात होगी। बिना सोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले मन को अशांत रख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी। कर्ज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा।
तुला राशि (Libra Horoscope)
दिन श्रेष्ठ है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
किसी भी कीमत पर अपना काम करवा लेंगे जीवनसाथी की मदद से कार्य पूरे होंगे। अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभाने का प्रयास करें। निवेश लाभदायी रह सकेगा। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आपकी कार्यशैली और बात करने की क्षमता से काम पूरे होंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। निवेश करने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। कार्ययोजना को गुप्त रखें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
राजनीतिक दबाव के कारण होते हुए कार्य अवरुद्ध हो सकते हैं। आज विशेष आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आपके अपनों द्वारा प्रताड़ित हो सकते हैं। अपने उदेश्य की पूर्ति के प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करें। भूमि, आवास की समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। thepublicnetwork.in इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।