Basti (Uttar Pradesh) नगर पंचायत नगर बाज़ार में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व, महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य नगर पंचायत नगर बाज़ार में छठ पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. महिलाओं ने सज-धजकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर पंचायत नगर बाज़ार में छठ पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आज पूरे दिन आस पास के क्षेत्रों में नदियों व जलाशयों के घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

नगर पंचायत नगर बाज़ार स्थित दुर्गा मंदिर (पोखरा) के घाटों पर दिखी छठ पर्व की अद्भुत छटा छठ के पावन पर्व पर गीतों के साथ व्रती महिलाओं ने अस्त होते भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पहला अनुष्ठान पूरा किया। अब कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं अपने इस कठिन व्रत को पूरा कर भगवान भास्कर की आराधना के साथ अगले साल फिर से इस कठिन व्रत को उठाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगी। छठ पूर्व के मौके पर घाटों पर अद्भुद छटा देखने को मिली। नगर पंचायत नगर बाजार द्वारा घाटों को सजाया गया और रात्रि जागरण का प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें पूरा माहौल भक्ति में हो गया भक्ति गीत श्रद्धालु झूमते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राणा समाजसेवी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राणा दिनेश प्रताप सिंह, सभासद राजेश पांडे, राजकुमार चौधरी, वीरेंद्र कुमार, संजय सोनकर, यसराज के0 के0, विजय जायसवाल, विजय साहनी, अखिलेश यादव, बिंदु, दिनेश चौरसिया, सत्य राम निषाद, वीरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।