खेल से निखरती है प्रतिभा, होता है शारीरिक और मानसिक विकास – ललित उपाध्याय

खेल से निखरती है प्रतिभा, होता है शारीरिक और मानसिक विकास – ललित उपाध्याय

Basti (Uttar Pradesh) विकास खण्ड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत कोठवाभरतपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र माय भारत के तत्वाधान में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय पर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रधानाचार्य ललित कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया।

ललित कुमार उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है वहीं खेलों से उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। वहीं अब खेल कैरियर के रूप में भी अपनाया जाने लगा है और प्रतिभावान खिलाड़ी इससे अपना भविष्य संवार सकते हैं।

इसमें विभिन्न प्रकार के खल दौड़, कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी, साइकिल रेस, खेलों का आयोजन किया गया। दौड़ 400 मीटर में प्रथम स्थान आदित्य कनौजिया, द्वितीय स्थान अभिषेक कुमार, तृतीय स्थान सरफराज, कुश्ती में प्रथम स्थान अष्टभुजी शर्मा, द्वितीय स्थान आदित्य कुमार, तृतीय स्थान राजन कुमार,बैडमिंटन बालिका में प्रथम स्थान रहनुमा बानो, द्वितीय स्थान चांदनी, तृतीय स्थान किस्मतुन निशा, स्लो साइकलिंग में रजिया प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान रेशमा व तृतीय स्थान तबस्सुम निशा का रहा। वहीं पर बालक वॉलीबॉल में प्रथम स्थान बक्सर, द्वितीय स्थान देवापार, कबड्डी बालिका प्रथम स्थान कोठवा भरतपुर का रहा सभी प्रकार के खेलों का आयोजन सफलतापूर्वक किया। गया इस प्रतियोगिता में लगभग 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के ओम प्रकाश द्वारा विजेता बच्चों को ट्रॉफी शील्ड तथा खेल किट से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद आरिफ, अरुण कुमार, अशोक कुमार यादव, ललित कुमार उपाध्याय, राजन कुमार शर्मा,आदित्य कुमार, मोहम्मद आफताब आदि लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं