Basti (Uttar Pradesh) नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बढनी मे मामूली विवाद मे एक37वर्षीय युवक की चाकू मारकर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती मे भर्ती कराया।जहाँ देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस गाँव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बढनी निवासी 37वर्षीय राजकुमार उर्फ दिलीप पुत्र सत्य नारायण को गाँव के ही बादल पुत्र रामकांत ने मामूली विवाद को लेकर चाकू मार दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती मे भर्ती कराया। जहाँ देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरी़र पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
