Basti (Uttar Pradesh) नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भोयर चौबे मे मकान की सफाई करवाने के विवाद को लेकर दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे चले।पुलिस ने पीडित के तहरीर पर चार लोगो के खिलाफ मार पीट व जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भोयर चौबे निवासी रमापति दूबे ने नगर पुलिस को दिए तहरीर मे आरोप लगाया है कि हम अपने मकान की सफाई करवा रहे थे।तभी विपक्षियों ने इसका विरोध करते हुए हमे अपशब्द कहने कहने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडे मार पीट कर घायल कर दिया।
इस संबंध मे पूछे जाने पर थानाध्यक्ष नगर चंदन कुमार ने बताया कि पीडित के तहरीर पर बसंत उर्फ संजय कुमार,विनोद कुमार,शिवम उर्फ अटल व कमल कुमार निवासी भोयर चौबे थाना नगर के खिलाफ मार पीट व जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।
