बस्ती में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन की बैठक, आठवें वेतन आयोग और पेंशन नियमों में बदलाव के खिलाफ धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार

बस्ती में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन की बैठक, आठवें वेतन आयोग और पेंशन नियमों में बदलाव के खिलाफ धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार

0 minutes, 0 seconds Read

Basti (Uttar Pradesh) सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन की जनपद शाखा बस्ती की बैठक प्रेस क्लब सभागार में हुई। बैठक कर संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। बैठक में आठवें वेतन आयोग का मुद्दा छाया रहा। आध्यक्षता राधेश्याम त्रिपाठी ने किया। जिला नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग की घोषणा कर दिया है किन्तु अभी तक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति नहीं की गई है।

उन्होंने माग किया कि इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाये। यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने 25 मार्च 2025 को लोकसभा में बिल लाकर पेंशनरी रूल में परिवर्तन करने का अधिकार प्राप्त कर लिया, तथा पेंशनरों को आठवें वेतन के लाभ से वंचित करने एवं महगाई राहत की डी लिंक करने की मंशा को उजागर कर दिया। लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारी इसे लागू नहीं होने देंगे। सरकार के इस फैसले वो विरूद्ध समूचे भारत में कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार हो चुकी है। उ.प्र. के सभी जनपदों में कलेक्ट्रेट से कर्मचारियों की गूंज उठेंगी जो केन्द्र सरकार तक पहुंचेगी। जिलाध्यक्ष ने अपील किया कि इस धरने को सफल बनाने के लिये अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।

उ.प्र. शिक्षक महासंघ के प्रान्तीय संयोजक सुरेश कुमार त्रिपाठी तथा अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द्र शमी एवं राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने भी धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन की बैठक में इं. रामचन्द्र शुक्ल, राधेश्याम तिवारी, मीडिया प्रभारी डा. एल. के. पाण्डेय, रामकुमार पाल, ई. राधेश्याम त्रिपाठी, सतनाम सिंह अरूण कुमार पाण्डेय, श्यामघर सोनी, रामसुरेश पाण्डेय, जयनाथ सिंह, चन्द्रमान पाण्डेय, रामनाथ, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, सुनील कुमार पाण्डेय, राधेश्याम तिवारी, केपी दूबे, अंगीरा प्रसाद, सुरेन्द्र उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, शोभालाल यादव, छोटेलाल यादव, श्रीगोपाल त्रिपाठी, रामचेत सिंह, ब्रह्मानंद यादव, कमलापति पाण्डेय, रामचन्द्र शुक्ला, शिवगोविंद श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति रही।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं