Basti (Uttar Pradesh) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2025 के नतीजे कल शाम घोषित किए गए, जिसमें यूनानी चिकित्सा पद्धति से जुड़े छात्रों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देशभर के हजारों छात्रों के बीच उत्तर प्रदेश के छात्रों ने टॉप रैंक में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।
इस वर्ष परीक्षा में डॉ. मजहर नसीर (एएमयू, अलीगढ़) ने ऑल इंडिया प्रथम स्थान, डॉ. जुहैना साद (तकमील-उत्तिब, लखनऊ) ने द्वितीय स्थान तथा डॉ. तसनीम परवेज़ (एएमयू, अलीगढ़) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
यूनानी केयर एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
देश के प्रमुख आयुष कोचिंग संस्थानों में शुमार यूनानी केयर एकेडमी ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। इस वर्ष भी इस अकादमी के छात्रों ने टॉप रैंक में जगह बनाकर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। डॉ. जुहैना साद (रैंक 2), डॉ. तसनीम परवेज़ (रैंक 3), डॉ. फरखंदा जिया (रैंक 9), डॉ. उजमा इसहाक (रैंक 12), डॉ. सैफ (रैंक 14), डॉ. उमेर शेख (रैंक 17), डॉ. जुवेरिया फैज़ (रैंक 18), डॉ. ज़ीशान (रैंक 19), डॉ. आकिब (रैंक 24), डॉ. साकिब (रैंक 26), डॉ. युसरा फराज (रैंक 27), डॉ. लाइबा (रैंक 31), डॉ. आलमीन आरिफ (रैंक 40), डॉ. अबदुर्रहमान (रैंक 42), डॉ. सोमिया ज़ैद (रैंक 43), डॉ. सफिया (रैंक 44), डॉ. सानिया जोहरा (रैंक 45), डॉ. रेहान अहमद (रैंक 46), डॉ. हुमा अहमद (रैंक 48), डॉ. मोहम्मद पटेल (रैंक 52), डॉ. कामरान नूरानी (रैंक 57), डॉ. आशाबी आफान (रैंक 58), डॉ. खान अब्दुल्लाह (रैंक 63), डॉ. अजरा खान (रैंक 67), डॉ. शाहजहां (रैंक 69), डॉ. दिलशाद (रैंक 73), डॉ. शफीक (रैंक 80), डॉ. दरखशा अंजुम (रैंक 81), डॉ. शिफा आफरीन (रैंक 84), डॉ. चारु शर्मा (रैंक 86), डॉ. अलीना अजमत (रैंक 89), डॉ. नगमा (रैंक 95) सहित 100 से अधिक छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यूनानी केयर एकेडमी की श्रेष्ठता को सिद्ध किया है।
निदेशक और संस्थापक ने दी बधाई
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर यूनानी केयर एकेडमी के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमसुल हुदा तथा संस्थापक व प्रबंधक डॉ. सैय्यदा जैनब फातिमा ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह सफलता छात्रों की मेहनत, लगन और हमारी संस्था की दिशा-निर्देशित तैयारी का परिणाम है। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
