बस्ती-फैजाबाद मार्ग पर हादसा, अधूरा निर्माण बनी वजह

बस्ती-फैजाबाद मार्ग पर हादसा, अधूरा निर्माण बनी वजह

0 minutes, 2 seconds Read

Basti (Uttar Pradesh) बस्ती से अयोध्या जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे निर्माणाधीन रोड के कारण हादसा हो गया। पत्खापुर के पास मोहम्मद इस्माइल सड़क की ऊंच-नीच पर बाइक से असंतुलित होकर गिर पड़े और घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस जगह हुआ जहां सड़क अधूरी बनी हुई है और जगह-जगह लेन ऊंच-नीच तथा गड्ढे बने हैं। बस्ती निवासी मोहम्मद इस्माइल फैजाबाद की ओर जा रहे थे कि अचानक बाइक असंतुलित हो गई और वे सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर पास के अस्पताल भेजवाया।

मौके पर घटना स्थल पर मौजूद ऋषिराज यादव, राम कृष्ण पटेल आदि ने बताया एनएच पर लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अधूरे और असमतल हिस्सों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। आए दिन बाइक सवार और छोटे वाहन चालक इस ऊंच-नीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

लोगों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अधूरी और खराब सड़क के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को जल्द से जल्द समतल कर सुरक्षित बनाया जाए।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं