बस्ती में ड्रोन की अफवाह का सच आया सामने, निकला बच्चों का खिलौना

बस्ती में ड्रोन की अफवाह का सच आया सामने, निकला बच्चों का खिलौना

 

बस्ती जिले के वाल्टरगंज और दुबौलिया इलाकों में बीते दिनों चमकीली उड़ती वस्तु को लेकर दहशत फैल गई थी। स्थानीय लोगों ने इसे ड्रोन समझकर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। जांच में पता चला कि यह कोई ड्रोन नहीं, बल्कि बच्चों का खिलौना था, जो बाजार में 100-200 रुपये में आसानी से मिल जाता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्रोन होने का कोई सबूत नहीं मिला और यह महज अफवाह थी।

 

वाल्टरगंज थाने में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ धारा 283, 289 और 293 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दुबौलिया में एक परिवार ने खिलौना उड़ाने की बात स्वीकारी और माफी मांगी। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

बस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना पर तुरंत पुलिस या 112 पर संपर्क करें। पुलिस ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। बस्ती पुलिस नागरिकों की सेवा में हमेशा तत्पर है।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं