एडिशनल एसपी ओ.पी. सिंह ने दिए सख्त निर्देश, रात्रि गश्त होगी तेज

एडिशनल एसपी ओ.पी. सिंह ने दिए सख्त निर्देश, रात्रि गश्त होगी तेज

Basti (Uttar Pradesh) बस्ती जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए छावनी थाना परिसर में एडिशनल एसपी ओ.पी. सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन पुलिसिंग को लेकर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।

उन्होंने क्षेत्र के सभी बीपीओ, हल्का इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर (SI), ग्राम प्रहरियों और स्टेशन ऑफिसर्स (SO) को स्पष्ट निर्देश दिए कि रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाया जाए तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी चौकसी बरती जाए।

एडिशनल एसपी ओ.पी. सिंह ने कहा कि “अगर जनता को अपनी सुरक्षा के लिए खुद सामने आना पड़े, तो यह पुलिस के लिए बेहद गंभीर और चिंता का विषय है। ऐसी स्थिति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि पुलिस की ज़िम्मेदारी है कि लोग चैन की नींद सो सकें और अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसा जाए।

एडिशनल एसपी ने अधिकारियों से कहा कि ग्राम प्रहरियों और पुलिस के बीच तालमेल मज़बूत किया जाए, ताकि हर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समय रहते मिल सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

 

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं