Basti (Uttar Pradesh) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देश और खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव के संरक्षण में विकास खण्ड बहादुरपुर के पीएम श्री संविलियन विद्यालय कोठवा भरतपुर में मीना मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की प्रतिभा को मंच देना और बच्चों में आत्मविश्वास का विकास करना रहा।

मेले में बच्चों ने विज्ञान के रोचक खेल प्रस्तुत किए, गणित के आसान ट्रिक बताए और विभिन्न प्रकार के खाने-पीने की चीजों के स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में अंशिका गिरि, अंशिका निषाद, जसवंत, दिव्यांशी सहित कई विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों को तैयार कराने और उन्हें मंच तक लाने में मीना सुगम कर्ता श्वेता मिश्रा तथा कला विषय की अनुदेशिका की विशेष भूमिका रही।

प्रधानाध्यापक ललित उपाध्याय ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को सीखने की प्रेरणा मिलती है और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी बच्चों और शिक्षकों को उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षक अमरेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, राधेश्याम मिश्र, फूलमती गिरि, अरुण कुमार भारती, राहुल चौधरी और रीना गुप्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है,
