ओमवीर हॉस्पिटल प्रकरण में नया मोड़, परिजन ने फिर जिलाधिकारी से लगाई गुहार

ओमवीर हॉस्पिटल प्रकरण में नया मोड़, परिजन ने फिर जिलाधिकारी से लगाई गुहार

जांच रिपोर्ट अधूरी बताई, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की मांग; ग्रामीणों में चर्चा तेज

Basti (Uttar Pradesh) ओमवीर हॉस्पिटल, कैली रोड, बस्ती का संवेदनशील मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। ग्राम मरहा, पोस्ट कटया निवासी वीरेन्द्र प्रताप ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि जांच टीम की रिपोर्ट की प्रति उन्हें प्राप्त हो गई है, लेकिन उसमें दर्ज पाँच बिंदुओं से जुड़े संलग्नक अब तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। बिना इन संलग्नकों के रिपोर्ट अधूरी प्रतीत होती है और असली तथ्य स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही पीड़ित ने यह भी उल्लेख किया कि उनके पिता स्वर्गीय पल्टूराम की मृत्यु के मामले में उन्होंने 14 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी को आवेदन देकर विलम्बित मृत्यु पंजीकरण की अनुमति मांगी थी, ताकि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हो सके। किंतु डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अर्जी में दो प्रमुख मांगें रखी गई हैं—पहली, जांच रिपोर्ट में उल्लिखित पाँचों बिंदुओं से संबंधित संलग्नक अभिलेखों सहित उपलब्ध कराए जाएं, और दूसरी, मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र शीघ्र जारी किया जाए। आवेदन के साथ जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पूर्व में भेजे गए पत्र भी संलग्न किए गए हैं।

स्थानीय स्तर पर यह प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच रिपोर्ट से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक होंगे तभी मामले की सच्चाई सामने आएगी। वहीं मृतक के परिजन का कहना है कि प्रशासन त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई कर परिवार की पीड़ा को कम करे।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं