कलवारी थाने का हुआ कायाकल्प, वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच एसपी अभिनंदन ने किया लोकार्पण

कलवारी थाने का हुआ कायाकल्प, वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच एसपी अभिनंदन ने किया लोकार्पण

Basti (Uttar Pradesh) कलवारी थाना परिसर में बने नवनिर्मित टीन शेड हाल, भोजनालय व मिशन शक्ति केंद्र का लोकार्पण मंगलवार की शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट का अनावरण व फीता काटकर पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन ने किया। पं.राकेश व राधेश्याम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
लोकार्पण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। अब यहां फरियादियों को थाना परिसर में धूप या बारिश में बैठने की बेहतर व्यवस्था हो गया। क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण कर त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता में है। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि साफ-सफाई व शालीन व्यवहार को प्राथमिकता दी जाए ताकि थाने में आने वाला हर व्यक्ति सम्मान महसूस करें।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द्र चौधरी, थानाध्यक्ष नगर विश्वमोहन राय, चौकी प्रभारी गायघाट राममणि उपाध्याय, माझा खुर्द शैलेश यादव, बहादुरपुर शैय्यद वसी हैदर जैदी, जीतेन्द्र मिश्रा के अलावा नगर पंचायत प्रतिनिधि गायघाट बालकृष्ण त्रिपाठी, मल्लू जायसवाल, अरविंद दूबे, अंबिका यादव, विजय यादव, संतोष सिंह, दीपनारायण चौधरी, अजय चौधरी, अमरनाथ चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं