Basti (Uttar Pradesh) नगर पंचायत नगर बाजार में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में कला, सृजनशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सीमा गौंड ने अपने संबोधन में कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जो सौंदर्य और परंपरा दोनों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास, धैर्य और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। प्रधानाचार्या ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में अग्रसर हैं और कला के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
कार्यक्रम में निशा सिंह, कंचन पाठक, इरम फातिमा, सबेनूर फातिमा, जुनैद अहमद, प्रेम सागर, महबूब आलम, रंजीत श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार, विनय श्रीवास्तव, विकास कुमार यादव, रत्नेश कुमार, बृजेश कुमार, पूजा, अंबिका, शिक्षक दिलशाद अहमद सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे

वहीं भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सूरज कसौधन ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता केवल कला का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक माध्यम है। उन्होंने छात्राओं के उत्साह और सृजनशीलता की सराहना की।
प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रथम स्थान – गौरी सोनी, प्रतिष्ठा, अंजली, अंशिका सोनकर
द्वितीय स्थान – चाहत सोनकर, मानसी कसौधन, मानवी राव, सोनाली, अनन्या, महिमा चौधरी, अंशिका भारती
तृतीय स्थान – निशा सोनकर, पलक, स्वर्णिमा राव, मुस्कान राव
कार्यक्रम के संचालन में विद्यालय के प्रबंधक रामजी कसौधन, उपप्रधानाचार्य विजय मिश्र, तथा शिक्षकों लक्ष्मण गुप्ता, दिलीप कुमार, राम गोपाल, जुनैद अहमद, मौसमी यादव, तौफीक अहमद, दुर्गा प्रसाद, अंशिका उपाध्याय, राम प्रसाद, संजय यादव, कन्हैया यादव, रिंकू मौर्या, धर्मवीर श्रीवास्तव, सुनील कुमार, आभा सिंह, साधना पांडेय, पूजा गुप्ता, प्रीती यादव आदि का विशेष योगदान रहा।
