Basti (Uttar Pradesh) मानवता को सच्ची राह दिखाना ही मानवाधिकार का मूल मंत्र है, अपर जिला जज अनिल कुमार उक्त विचार विश्व मानवाधिकार दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि अपर जिला जज अनिल कुमार ने व्यक्त किया। श्री कुमार ने कहा कि लोगों को उनके अधिकारों ,कर्तव्यों के प्रति सजग करके समता मूलक समाज की स्थापना करना मानव अधिकार का मूल मंत्र हैं।इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी ने धर्म शास्त्रों का उदाहरण देते हुए लोगों को अधिकारों की रक्षा के लिए अपने अतीत की तरफ देखने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में पूर्व आई एफ एस अधिकारी अभय नारायण त्रिपाठी ने मानव अधिकार की रक्षा के लिए विस्तार से चर्चा करते हुए अपने अनुभव को साझा किया । क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप कुमार त्रिपाठी, निरीक्षक डॉक्टर शालिनी सिंह, मजिस्ट्रेट नवीन कुमार पांडे ,डॉक्टर रोली सिंह ,प्रमोद ओझा, दुर्गेश ओझा हरि शंकर पांडे, रमेश पाठक ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक,हरिशंकर पांडे ,राकेश दुबे, डॉक्टर अरविंद मिश्र, सुभाष त्रिपाठी ,विनोद मौर्य ,उदय प्रताप सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉक्टर शिप्रा, डॉक्टर बी के वर्मा, डॉक्टर एस के गौड़,डॉक्टर नीरज यादव ,डॉक्टर अनीता ,डॉक्टर सरफराज ,डॉक्टर आलोक रंजन को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए कुंवर ऐश्वर्य राज सिंह,जगदीश्वर प्रसाद उर्फ ओम जी,प्रमोद ओझा ,दुर्गेश ओझा, पुनीत ओझा,विजय कुमार द्विवेदी, अशोक कुमार पांडे, सुनील मिश्रा, आनंद द्विवेदी,विष्णु प्रसाद दुबे वेंकटेश शुक्ल, आसाराम मौर्य ,रवि वर्मा , विनय उपाध्याय,अखिलेश यादव, विश्वनाथ पांडे, पुनीत ओझा उमेश दुबे गौरव बरनवाल मनोज कुमार आदित्य त्रिपाठी,सुजीत उपाध्याय , जेपी लॉन के डायरेक्टर श्याम गुप्ता,इसी प्रकार सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्षेत्राधिकार प्रदीप कुमार त्रिपाठी, महिला थाना प्रभारी डॉक्टर शालिनी सिंह ,श्याम पाठक आदि लोगों को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महासचिव सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक ने किया।
