कुसौरा बाजार में सांड से टकरा कर पिकअप से टकराई अर्टिगा कार, तीन की हालत नाजुक

कुसौरा बाजार में सांड से टकरा कर पिकअप से टकराई अर्टिगा कार, तीन की हालत नाजुक

Basti (Uttar Pradesh) बस्ती जिले के लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के झिनकू लाल इंटर कालेज के सामने सोमवार की शाम एक अर्टिगा कार सांड से टकराने के बाद पिकअप से जा भिड़ी दुर्घटना में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अर्टिगा कार व पिकअप पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल साड़ की भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया जहां हालत नाजुक देखते हुए अर्टिगा सवार तीन लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही काफी प्रयास के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से कलवारी पुलिस ने किनारे करवाते हुए यातायात को बहाल कराया।

बताया जा रहा है कि कार सवार लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी विजय नाथ चौधरी, वीरेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार जिला मुख्यालय से घर लौट रहे थे अभी कलवारी थाना क्षेत्र के झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कालेज के सामने पहुँचे थे कि अचानक अर्टिगा कार साड़ से टकरा गई। जिसके बाद अर्टिगा व पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन छतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह व रामजानकी मार्ग के देवदूत डॉ प्रेम त्रिपाठी घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां हालात नाजुक देखते हुए तीन युवकों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं