नगर बाज़ार स्थित एडुकिड्ज़ स्मार्ट लर्निंग फॉर किड्स में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक वेद प्रकाश ने उपस्थित बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने बच्चों से अनुशासन, मेहनत और देशभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें विशेष रूप से संस्कृत कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों के साथ किया गया।
