कस्बावासियों ने परियोजना निदेशक व एनएचएआई के प्रति जताया आभार....

कस्बावासियों ने परियोजना निदेशक व एनएचएआई के प्रति जताया आभार….

0 minutes, 0 seconds Read

गोटवा बाज़ार के विकास को मिली नई रोशनी…..

बस्ती (उत्तर प्रदेश) राष्ट्रीय राजमार्ग–27 से जुड़े गोटवा बाज़ार के बहुप्रतीक्षित विकास कार्य अब धरातल पर उतरते दिखाई देने लगे हैं। जनपद बस्ती के विकासखंड बस्ती सदर स्थित ग्राम पंचायत मरहा द्वारा जनसुरक्षा, यातायात सुविधा एवं स्थानीय नागरिकों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रस्तुत प्रस्तावों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई ने संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ स्वीकृति प्रदान की है।
प्रस्तावों के क्रम में एन०एच०ए०आई० के परियोजना निदेशक अवनीश सिद्धार्थ ने प्रशासनिक अमले के साथ स्वयं गोटवा बाज़ार का स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण के उपरांत आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियाँ प्रदान की गईं तथा संबंधित सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अप्रैल माह तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
इसी क्रम में पथ प्रकाश व्यवस्था के अंतर्गत हाई मास्ट लाइट की स्थापना का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके पूर्ण होने के पश्चात गोटवा बाज़ार दूधिया रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। इससे न केवल बाज़ार की सौंदर्यता में वृद्धि होगी, बल्कि रात्रिकालीन आवागमन, व्यापारिक गतिविधियों और जनसुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
कस्बावासियों का कहना है कि ये विकास कार्य गोटवा बाज़ार को नगर निकाय क्षेत्रों के समान आधुनिक, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करेंगे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग–27 के सुचारु संचालन में भी सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मरहा एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से परियोजना निदेशक श्री अवनीश सिद्धार्थ, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई तथा संबंधित अधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। साथ ही, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में सहयोग देने वाले मीडिया साथियों की भूमिका की भी सराहना की गई।
आभार व्यक्त करने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव, राहुल यादव, सुधीर कुमार गुप्ता, देवी प्रसाद, दीपक कुमार, सुजीत कुमार चौधरी, लवकुश गुप्ता, अमन गुप्ता सहित अनेक कस्बावासी शामिल रहे।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं