बस्ती के कठारजंगल में चार बैटरी और इन्वर्टर चार्जर गायब केस दर्ज नहीं

बस्ती के कठारजंगल में चार बैटरी और इन्वर्टर चार्जर गायब केस दर्ज नहीं

0 minutes, 0 seconds Read

Basti (Uttar Pradesh)  नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कठारजंगल मे जल निगम के द्वारा पानी के टंकी का निर्माण हुआ।रात्रि मे किसी ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसमे रखा चार बैटरी व इंवर्टर के चार्जर पर हाथ साफ कर चोर फरार हो गए।पीडित ने इसकी लिखित सूचना स्थानीय थाना पर दे दी है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हुआ था।

नगर थाना क्षेत्र के कठारजंगल निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने नगर पुलिस को दिए तहरीर मे आरोप लगाया है कि मै जल निगम द्वारा बनवाए गए पानी के टंकी का देखभाल करता हूँ। रात्रि मे हमारी तबीयत अचानक खराब हो जाने की वजह से हम घर चले गए थे। सुबह जब हम वापस आए तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे मे लगा चार बैट्री व इंवर्टर चार्जर गायब था। जिसे अज्ञात चोर उठा ले गए थे।

पीडित ने इसकी लिखित सूचना स्थानीय थाना पर दे दी है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हुआ था। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं