Today’s Horoscope: आज का राशिफल 01 नवंबर 2024, दिन शुक्रवार
आज का राशिफल: 01 नवंबर 2024, दिन शुक्रवार का राशिफल क्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है। दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है और फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है। दैनिक राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं –
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में क्रोध आएगा जिससे आपका कार्य न बिगड़े या नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुख न पहुंचे इसका ध्यान रखें। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है।
वृषभ राशिफल (Tauras Horoscope)
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। खान-पान में विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की पूरी संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालें। आप निश्चित समय में अपना कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। योग-ध्यान से शांति मिल सकती है।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आज के दिन आप मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आपके लिए आनंददायक और सफलता प्रदान करने वाला होगा आज का दिन। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करनेवालों को कार्यालय में अनुकूल वातावरण मिलेगा।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से कार्य सुंदर तरीके से संपन्न होंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ भेंट आनंददायी होगी। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज समय अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार में अनबन होगी। मां का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखें। धन का खर्च होगा।
तुला राशिफल (Leo Horoscope)
आज आपकी भाग्यवृद्धि होनेवाली है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। हितशत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। सम्मान प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशिफल (Virgo Horoscope)
अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर कीजिएगा। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रास्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। स्नेहीजनो के यहां शुभ प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। धन हानि और मानहानि का योग है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में असफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें।
कुंभ राशिफल (Aquariusb Horoscope)
इस समय मिलनेवाले लाभ से आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए समय शुभ है। व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतान के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन होगा।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी और ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बुजुर्गों और पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।