Basti (Uttar Pradesh) एकता युवा ग्रुप द्वारा रामगढ़ (कठार जंगल) ग्राम में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अजय कुमार मिश्रा द्वारा भारत माता पूजन किया गया। भारत माता पूजनोत्सव के उपरांत मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया गया।
मुख्य अतिथि अजय कुमार मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिवस संपूर्ण भारतवासियों के लिए प्रसन्नता का दिवस है। खुशियों का पल एवं भारत के भविष्य के लिए सुनहरे सपने को साकार करने के लिए संकल्प लेने का दिवस है। गणतंत्र को स्थापित करने के लिए स्वबोध, अनुशासन, सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे सकारात्मक पक्ष को पहल करने का दिवस है। अध्यक्ष ओम (सल्लर ) ने कहा कि कल का भारत आज के युवाओं पर ही निर्भर है। युवाओं से ही भारत माता का मन बढ़ सकता है। छात्र राष्ट्र के धरोहर हैं। आपसे ही राष्ट्र की एकता अखंडता एवं भाईचारा सुरक्षित है। अतः राष्ट्र हित में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सदाचार, भाईचारा आदि सद्गुणों का विकास आवश्यक है। इस अवसर पर अशोक मिश्रा (राजू) वीरेंद्र यादव (छोटू) अजय कुमार प्रजापति, प्रदीप निषाद, राहुल शर्मा, विनय शर्मा, अरविंद निषाद, गोलू शर्मा, गया प्रसाद, याकूब अली उर्फ बबलू, सुक्कू चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।