रक्षाबंधन पर घर आए युवक का बिजली के तार को बदलते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत

रक्षाबंधन पर घर आए युवक का बिजली के तार को बदलते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत

0 minutes, 2 seconds Read

प्रयागराज में रहकर कर रहा था प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Basti (Uttar Pradesh) कलवारी थाना क्षेत्र के थन्हवा मुडियारी गाँव में सोमवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय अभय यादव की मौत हो गई। मिल रही जानकारी के अनुसार, गाँव में विद्युत आपूर्ति की बार-बार कटौती और खराबी से परेशान अभय तार बदल रहा था, तभी अचानक करंट लग गया। गंभीर हालत में परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभय प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और रक्षाबंधन पर घर आया हुआ था। होनहार युवक की असमय मौत से गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं