Basti (Uttar Pradesh) नगर थाना क्षेत्र के विकासखंड कप्तानगंज के अंतर्गत हनुमानगढ़ी मंदिर के पीछे मनोरमा तट पर अंत्येष्टि स्थल का मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। मन्ना देवी ग्राम प्रधान ने बताया ग्राम विकास विभाग से अन्तेष्टि स्थल हेतु चौबीस लाख रुपये की लागत से निर्मित होना है। जिसकी प्रथम किस्त दस लाख रुपए ग्राम सभा के खाते में आ चुका है। जो ग्राम सभा पोखरा प्रधान के अथक प्रयासों से प्राप्त हुआ।
महंत गिरजेश दास के मंत्रों उच्चारण द्वारा भूमि पूजन संपन्न हुआ।
महंत गिरजेश दास कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। विगत तीन दशक में जितना विकास पोखरा का नहीं हुआ, उससे अधिक विकास ग्राम पोखरा का हुआ। सरकार की सराहना करते हुए कहा कि अब बिजली, सड़क, पेयजल की समस्या से निजात मिली है। विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। अंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुद्धेश सिंह एवं निरहू, प्रेम सागर, प्रिंस सिंह, अनिल सिंह सहित तमाम ग्राम वासी मौजूद रहे।