गृहस्थ का सारा सामान जलकर हुआ राख
Basti (Uttar Pradesh) कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात करणों से लगी आग से तीन लोगों की रिहायसी छप्पर का घर जलकर राख हो गया। जिसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। संयोग अच्छा रहा की गैस से भरा सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ। सिर्फ फटकार रह गया। थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बैजनाथ का परिवार खाना खाकर घर में सो रहे थे। रात में बैजनाथ की पत्नी चंद्रावती देवी जागी तो देखा की छप्पर के एक कोने से आग की लपट उठ रही है। इन्होंने जब तक परिवार के अन्य लोगों को जगा कर बताने का प्रयास किया। तब तक आगे पूरे छप्पर को अपने आगोश में ले लिया। वही बगल में दीनानाथ और रामखेलावन का भी छप्पर आग से जल गया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग जब तक पंपीसेट मशीन चलाकर आग पर काबू पाते झोपड़ी में रखा घरेलू सामान व नगदी जलकर राख हो गई। अग्नि पीड़ित दीनानाथ ने बताया कि बिमार बेटी का इलाज करने के लिए घर में रुपया रखा था। वह भी जलकर नष्ट हो गया। बर्तन, खाने पीने का सामान व जेवरात भी जल गया है। बैजनाथ और रामखेलावन का कपड़ा, बिस्तर, बर्तन जल गया है। प्रधान पति कपिल देव यादव ने जिला प्रशासन से सहायता राशि दिलाने की मांग की। आग की सूचना पाकर बुधवार को क्षेत्रीय लेखपाल दिलीप पटेल ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आकलन किया।