स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

0 minutes, 1 second Read

Basti  (Uttar Pradesh)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मंगलवार को स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, रिठिया, महरीपुर-बस्ती परिसर में झंडारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष श्री गोपेश पाल, नगर मंत्री श्री विनय सिंह रावत, समाजसेवी श्री शैलेन्द्र विक्रम सिंह, दुर्गावाहिनी विश्व हिन्दू परिषद की जिला संयोजिका श्रीमती रजनी चौधरी तथा विद्यालय के संस्थापक श्री सत्य प्रकाश सिंह, मैनेजर डॉ. हनुमान सिंह, श्री राम प्रकाश सिंह, श्री प्रह्लाद सिंह, श्री पवन कुमार सिंह और निदेशक डॉ. प्रदीप पाण्डेय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, कविता पाठ, नृत्य एवं लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गोपेश पाल ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से देश की सेवा और उसकी एकता-अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, बशर्ते वह शिक्षा, अनुशासन और देशभक्ति के मार्ग पर चले।

विद्यालय के संस्थापक श्री सत्य प्रकाश सिंह ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया और देश की रक्षा एवं प्रगति में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को देश सेवा की शपथ दिलाई गई।

मैनेजर डॉ. हनुमान सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना प्रबल होती है। निदेशक डॉ. प्रदीप पाण्डेय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं