नोएडा भारतीय मजदूर संघ से जुड़े PSENC पब्लिक सेक्टर एम्प्लॉई नेशनल कंफेडरेशन का पंद्रहवाँ त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन भुवनेश्वर उड़ीसा में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भारत सरकार के भारी उद्योग एवं इस्पात राज्यमंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने उदघाटन किया।इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पांड्या,भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पब्लिक सेक्टर इंचार्ज एस०मल्लेशम,सह संगठन मंत्री पूर्वी क्षेत्र गनेश मिश्रा,भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं पावर सेक्टर प्रभारी रामनाथ गणेशे दोनों दिन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अधिवेशन की अध्यक्षता PSENC के अध्यक्ष पवन कुमार एवं संचालन PSENC के महामंत्री आर वेंगल राव ने किया।इस रास्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न पब्लिक सेक्टर के लगभग 300 प्रतिनिधि शामिल हुए।जिसमे प्रमुख रूप से एनटीपीसी, ओएनजीसी, नाल्को, बीएचईएल,एचएएल,इंडियन ऑयल,ओएनजीसी,गेल,पावरग्रिड,वीएसएनएल,एमटीएनएल, एनएचपीसी,टीएचडीसी,कोइन्स एंड करेंसी सहित अन्य पब्लिक सेक्टर के यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अधिवेशन में कर्मचारियों एवं उद्योगों की समस्याओं से संबंधित चार प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा गया जो निम्न है(1)वेतन समझौते(9th राउंड वेज नेगोसिएशन की शुरुआत की जाय। (2)ईपीएस-95 पेंशन को सभी कर्मचारियों के वास्तविक वेतन दिया जाय एवं असंगठित कर्मचारियों के न्यूनतम पेंशन राशि 1000 से बढ़ाकर 7500 रुपये किया जाय। (3)सभी पब्लिक सेक्टर में कर्मचारियों की स्थायी भर्ती किया जाय। (4)सार्वजनिक उपक्रमों को वैश्विक बाजार से खरीद की स्वतंत्रता दिया जाय।
अधिवेशन के दूसरे दिन 23/02/2025 को पब्लिक सेक्टर फेडरेशन की कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी ने घोषित किया।जिसमें अध्यक्ष पवन कुमार पावर ग्रिड गुरुग्राम से,महामंत्री आर वेंगल राव एचएएल हैदराबाद से,कार्यवाहक अध्यक्ष सचिदानंद गणनायक नाल्को उद्योग से,उप महामंत्री विनोद विसे बीएचईएल भोपाल से,कोषाध्यक्ष रवि कुमार शर्मा एमटीएनएल दिल्ली, संगठन मंत्री अमर कान्त सिंह एनटीपीसी दादरी से नवीन कार्यकारिणी में निर्वाचित घोषित किये गए।
भारतीय मजदूर संघ गाजियाबाद की ओर से एनटीपीसी दादरी के नेता विभाग प्रमुख गाजियाबाद श्री अमर कान्त सिंह जी को भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध पब्लिक सेक्टर फेडरेशन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर गाजियाबाद विभाग सह प्रमुख बिजेंद्र कुमार,जिला अध्यक्ष गाजियाबाद राजेन्द्र कुमार,जिला मंत्री गाजियाबाद किशन सिंह,उपाध्यक्ष के पी सिंह, उप जिलामंत्री देवेन्द्र सिंह सहित पूरी गाजियाबाद की टीम की ओर से हार्दिक सुभकामनाये एवं बधाई दिया गया।
