पानी निकलने के बाद आपूर्ति बहाल होने की उमीद
BASTI (Uttar Pradesh) लुम्बनी दुर्द्धी मार्ग पर कुसौरा बाजार में स्थित विद्युत उपकेन्द्र कलवारी के परिसर में बुधवार दोपहर बाद हुए तेज बारिस के कारण पानी भर गया। परिसर में पानी भरने से सप्लाई मशीनों के पास नमी होने के कारण शाम चार बजे से बहाल होने वाली आपूर्ति ठप्प। बरसात के कारण विद्युत उपकेन्द्र कलवारी से जुड़े दर्जनों गांवों के हजारो उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित हुआ है। विभाग के कर्मचारी पानी निकालने में लगे है।
उप केन्द्र परिसर नीचा होने के कारण लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर एनएचआई द्वारा बनाये गये नाले में पानी नहीं जा पाता। जब-जब बरसात तेज होती है परिसर में पानी भर जाता कई बार तो जहां सप्लाई मशीने वहां भी एक दो फिट तक पानी भर जाता है। तेज बरसात होने पर विभाग के कर्मचारी वैकल्पिक व्यवस्था करके ही पानी निकालते है।
अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र कलवारी प्रशांत कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद हुए बरसात के कारण परिसर में पानी भरने से सप्लाई मशीनों के पास नमी होने के कारण शाम चार बजे से होने वाली आपूर्ति प्रभावित हुआ है। पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है। पानी निकलने के बाद नमी सुखाने के लिए हीट किया जायेगा उसके बाद आपूर्ति बहाल होगा।
