Basti (Uttar Pradesh) गुरुवार को बहादुरपुर मंडल के केवंचा ग्राम सभा के श्री सदगुरु सरस्वती विद्या मंदिर में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार दूबे ने विद्यालय परिवार एवं बच्चों को संबोधित किया और बलिदानी बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी वीरता की चर्चा की। गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान सिख इतिहास और भारतीय संस्कृति में वीरता और धर्म की रक्षा का अविस्मरणीय उदाहरण है। गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने सिर्फ 7 और 9 साल की उम्र में धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री दिलीप शर्मा, संचालक श्रुति कुमार अग्रहरि ने किया विद्यालय प्रबन्धक राम स्वरूप यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मोहंती दूबे, मंडल उपाध्यक्ष राणा प्रदीप सिंह, संजय पांडे, आईटी जिला सह संयोजक भाई प्रदीप निषाद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम चंद्र चौधरी, तिलक राम मौर्या सहित भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
