Basti (Uttar Pradesh) आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार वार्ड नंबर 6 भवानी प्रसाद नगर में कंबल का वितरण करते हुए सभासद वीरेन्द्र कुमार ने शनिवार को भीषण ठंड के मद्देनजर अपने वार्ड के गरीबो में कम्बल बाँट कर मानवता का परिचय दिया। सभासद ने अपने आवास पर अति गरीब परिवार के 70लोगों में कंबल वितरण किया।
सभासद वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि गरीबों के लिए ठंड में कम्बल वरदान साबित होता है। गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य नेक काम है। अपने लिए तो सब जीते हैं लेकिन जो गरीब-गुरबों के लिए जीए वो ही असली इंसान होते हैं। उनका सौभाग्य है कि उन्हे गरीबों की सेवा करने का मौका मिलता है।
कम्बल पाकर गरीबो के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान घनश्याम, शांति देवी, राजकुमारी, राम साहय मौर्य, शिवपूजन मोर्य, कल्याणमती, माधुरी देवी, दशरथा देवी, बाबूराम चौधरी, सुभावती देवी, रामनरेश, आदि उपस्थित रहे।