Basti (Uttar Pradesh)नगर पंचायत नगर बाजार स्थित श्रीमती सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज नगर तीन दिवसीय में छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता खेल कूद का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा गौड़ द्वारा सर्वप्रथम खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल अर्पण कर किया और छत्राओं द्वारा मार्च पास्ट की सलामी दी गई। खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया विद्यालय में ही प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें पूरे विद्यालय के स्कूल की बालिकाएं भाग लेकर अपने खेल का हुनर दिखाएंगे। बालिकाओं द्वारा बोरा रस, नींबू चम्मच रेस, दौड़ प्रतियोगिता, स्लो साइकिल रेस, कबड्डी, खो खो, जलेबी रेस, सुई धागा रेस आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सिर्फ बालिकाएं ही भाग ले रही है।
प्रधानाचार्य सीमा गौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें जोड़ने का काम करते हैं। खेल से मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। खेल से हमें एक दूसरे सदैव जुड़े रहना चाहिए। खेलों से युवाओं में आगे बढ़ाने की भावना विकसित होती है। इसलिए खेल पर प्रतियोगिताएं छात्राओं के जीवन का अभी हिस्सा बनी चाहिए।
इस दौरान प्रबंधक जगदीश्वर प्रसाद सिंह उर्फ “ओम जी” जितेंद्र सिंह उर्फ “मानिक भैया, मिथिलेश, निशा सिंह, कंचन पाठक, इरम फातिमा, सबेनूर फातिमा, जुनैद अहमद, प्रेम सागर, महबूब आलम, रंजीत श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार यादव, रत्नेश कुमार, बृजेश कुमार, पूजा, अंबिका, शिक्षक आदि मौजूद रहे।