Basti (Uttar Pradesh) नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा बीती रात नगर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी की गयी। तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क तथा भोजनालय का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। त्यौहार रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई। समय पर पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने तथा असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस थाना प्रभारी नगर देवेन्द्र सिंह,फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानन्द तिवारी,समेत तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
