अनुदेशकों ने मानदेय वृद्धि व कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर जताया आभार

अनुदेशकों ने मानदेय वृद्धि व कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर जताया आभार

बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर जिले के अनुदेशकों ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। अनुदेशक प्रतिनिधियों ने 307 हरैया के विधायक अजय सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद को संबोधित आभार ज्ञापन सौंपते हुए सरकार के फैसलों को ऐतिहासिक बताया।

ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 20 फरवरी 2026 को विधानसभा में प्रदेश के 25,000 अनुदेशकों का मानदेय 1 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर ₹17,000 प्रतिमाह किए जाने की घोषणा अत्यंत स्वागतयोग्य है। अनुदेशकों का कहना है कि यह निर्णय उनके आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम है, जिससे जीवन-स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे और अधिक समर्पण के साथ शिक्षा कार्य कर सकेंगे।

इसके साथ ही 29 जनवरी 2026 को सम्पन्न कैबिनेट बैठक में अनुदेशकों एवं उनके आश्रितों को ₹5,00,000 तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने के निर्णय को भी सराहनीय बताया गया। अनुदेशकों ने कहा कि यह व्यवस्था स्वास्थ्य संबंधी आपात परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी तथा परिवारों को बड़ी राहत देगी।

ज्ञापन में सरकार की संवेदनशील एवं दूरदर्शी नीति की सराहना करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार पाण्डेय, रमाकांत चौधरी, अलका रानी, अजरा खातून सहित अनेक अनुदेशक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अनुदेशकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार इसी प्रकार जनकल्याणकारी निर्णय लेती रहेगी।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं