कूडी प्राथमिक विद्यालय फिर से खुलेगा, पूर्व ग्राम प्रधान ने जताया आभार
Oplus_16908288

कूडी प्राथमिक विद्यालय फिर से खुलेगा, पूर्व ग्राम प्रधान ने जताया आभार

0 minutes, 1 second Read

Basti (Uttar Pradesh) विकास खण्ड बस्ती सदर के ग्राम पंचायत गोटवा के राजस्व ग्राम कूडी के प्राथमिक विद्यालय को पुनः संचालित करने का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती ने जारी कर दिया है। पूर्व में इस विद्यालय का विलय कर दिया गया था, जिसके चलते बच्चों को दूर-दराज विद्यालयों में जाना पड़ता था। अब विद्यालय अपने पुराने स्वरूप में ही पुनः शुरू होगा।

गांव के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे बच्चों के शैक्षिक भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया है। विद्यालय के पुनः संचालन से नौनिहालों को शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी और “सबको शिक्षा” के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

ग्राम पंचायत गोटवा की ओर से पूर्व ग्राम प्रधान राम चरित्र यादव ने कहा कि इस विद्यालय को फिर से खोलने के लिए पंचायत की ओर से जिलाधिकारी बस्ती को एक खुला पत्र भेजा गया था। आज उसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है, जिसके लिए समस्त ग्रामवासी जिलाधिकारी बस्ती और बेसिक शिक्षा अधिकारी के आभारी हैं।

ग्रामवासियों का मानना है कि यह निर्णय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में प्रशासन की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है।
राजाराम, जनार्दन यादव, जयराज यादव सत्तार अली इंसान अली मोहम्मद हुसैन राम प्रसाद सियाराम कमलेश यादव अनीता देवी मिसला देवी संजय यादव मोहम्मद अली ओम प्रकाश यादव राम बोध, रामविलास बाबूराम, राम जनक लच्छू, आदि लोगों ने आभार व्यक्त किया।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं