सफाई कर्मचारी संघ में मो. सलीम निर्विरोध संगठन मंत्री निर्वाचित

सफाई कर्मचारी संघ में मो. सलीम निर्विरोध संगठन मंत्री निर्वाचित

0 minutes, 0 seconds Read

Basti (Uttar Pradesh) उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में संगठन मंत्री पद पर मो. सलीम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। रविवार 11 जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित नामांकन प्रक्रिया में संगठन मंत्री पद के लिए निर्धारित समय तक सिर्फ मो. सलीम का ही पर्चा जमा हुआ। अन्य कोई प्रत्याशी न होने के कारण चुनाव अधिकारी राम सहाय यादव, सुधीर शर्मा और शिव कुमार यादव ने उनकी निर्विरोध जीत की घोषणा की।

संगठन मंत्री चुने जाने पर संघ के पदाधिकारियों एवं सफाई कर्मियों ने मो. सलीम को शुभकामनाएँ दीं और संगठन की मजबूती तथा सफाई कर्मियों के हितों के लिए उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अधिवेशन स्थल पर उपस्थित सफाई कर्मी बलराम यादव, शिवाभाई, पवन कुमार आदि ने बताया कि मो. सलीम के निर्विरोध चुने जाने से संगठन में एक सकारात्मक संदेश गया है और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं