शिक्षा चौपाल में निपुण भारत मिशन पर अभिभावकों को किया गया जागरूक

शिक्षा चौपाल में निपुण भारत मिशन पर अभिभावकों को किया गया जागरूक

0 minutes, 0 seconds Read

 बस्ती (उत्तर प्रदेश) शनिवार को विकास खण्ड बहादुरपुर में स्थित ग्राम कोठवा भरतपुर के पी०एम० श्री संयुक्त विद्यालय, के प्रांगण में शासनादेश के क्रम में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य निपुण भारत मिशन के अनुरूप अभिभावकों को जागरूक करना, बच्चों के नामांकन एवं नियमित उपस्थिति में सुधार लाना तथा बाल वाटिका के संचालन से संबंधित जानकारी देना रहा।

चौपाल के दौरान उत्कृष्ट कंटेंट से युक्त डिजिटल शिक्षण साधनों—युवा स्मार्ट क्लासेज, आरडीसीटी लैब, दीक्षा, खान एकेडमी एवं टीचर्स ऐप प्लेटफॉर्म—पर उपलब्ध शिक्षण सामग्री के उपयोग एवं प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि इन डिजिटल संसाधनों के माध्यम से बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को कैसे सुदृढ़ किया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ललित कुमार उपाध्याय के साथ अमरेंद्र कुमार सिंह, राधेश्याम मिश्रा, राहुल सिंह, अजरा खातून, अरुण भारती, सलमा शाहीन, फूलमती गिरि सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। वहीं बाल वाटिका अनुदेशिका रीना गुप्ता भी मौजूद रहीं। शिक्षा चौपाल में लगभग 100 अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं घर पर अध्ययन सहयोग का आह्वान किया गया।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं