शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पीएम श्री विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, कोठवा भरतपुर का रहा दबदबा

शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पीएम श्री विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, कोठवा भरतपुर का रहा दबदबा

0 minutes, 1 second Read

Basti (Uttar Pradesh) जनपद स्तरीय पीएम श्री विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम, बस्ती में बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के जॉइंट विनम्र मिश्रा रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें पीएम श्री संविलियन विद्यालय कोठवा भरतपुर का दबदबा साफ दिखाई दिया।

प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर एवं 50 मीटर दौड़ में सौरभ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में फरीदा ने द्वितीय तथा 50 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया।

उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में सुल्तान ने 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में तैयबा ने 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।

शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पीएम श्री विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, कोठवा भरतपुर का रहा दबदबा

कबड्डी प्रतियोगिता में भी विद्यालय ने खाता खोलते हुए उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान तथा उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

फील्ड इवेंट्स में चक्र क्षेपण में तौहीद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गोला फेंक प्रतियोगिता में शिव ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

खो-खो की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध कोठवा भरतपुर ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए प्राथमिक बालक एवं बालिका वर्ग तथा उच्च प्राथमिक बालक एवं बालिका वर्ग—चारों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जनपद में अपना परचम लहराया।

इस अवसर पर विद्यालय के खेल अनुदेशक अरुण कुमार भारती, प्रभारी प्रधानाध्यापक ललित कुमार उपाध्याय, अमरेंद्र कुमार सिंह, राहुल सिंह, राधेश्याम मिश्रा तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीनबंधु जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

होली पर्व से पूर्व विद्यालय की इस शानदार सफलता पर सभी ने प्रेम और सौहार्द के साथ जीत की होली मनाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं