अयोध्या धाम में श्री राम मनोहर दास की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

अयोध्या धाम में श्री राम मनोहर दास की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बस्ती (उत्तर प्रदेश) दिगंबर अखाड़ा परिषद के महंत एवं हनुमानगढ़ी पोखरा सरकार के महंत गिरजेश दास जी महाराज अयोध्या धाम पहुंचकर संत श्री राम मनोहर दास की तृतीय पुण्यतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत संत को नमन किया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं शिष्यगण उपस्थित रहे। महंत गिरजेश दास जी महाराज ने श्री राम मनोहर दास के आध्यात्मिक जीवन, समाज सेवा और सनातन परंपराओं के संरक्षण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संत समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित संतों ने भी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और प्रभु श्रीराम से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं