देवदूत डॉ. प्रेम त्रिपाठी का अनोखा अभियान: कोहरे में बढ़ती दुर्घटनाओं से बचाव हेतु साइकिलों पर लगाई रिफ्लेक्टर पट्टियाँ

देवदूत डॉ. प्रेम त्रिपाठी का अनोखा अभियान: कोहरे में बढ़ती दुर्घटनाओं से बचाव हेतु साइकिलों पर लगाई रिफ्लेक्टर पट्टियाँ

Basti (Uttar Pradesh) बस्ती जिले में घने कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे समय में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देवदूत के नाम से प्रसिद्ध डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने साइकिल चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साइकिलों पर रिफ्लेक्टर पट्टी लगाने का अभियान शुरू किया है।

राम जानकी मार्ग स्थित दुबौली दूबे के पास डॉ. त्रिपाठी की टीम ने दर्जनों साइकिलों पर रिफ्लेक्टर पट्टियाँ लगाईं। इस दौरान उन्होंने साइकिल चालकों को जागरूक करते हुए बताया कि घने कोहरे में दृश्यता कम हो जाती है, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों को साइकिल दिखना मुश्किल होता है। लेकिन रिफ्लेक्टर पट्टी लगने से दूरी से ही रोशनी पड़ते ही साइकिल स्पष्ट दिखाई देती है और दुर्घटना की आशंका कम हो जाती है।

स्थानीय लोगों ने डॉ. त्रिपाठी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियान न सिर्फ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं