धनतेरस पर बधाई
Oplus_16908288

धनतेरस पर बधाई

0 minutes, 0 seconds Read

हरीतिमा धरती रसवंती।
धन्वंतरि की आज जयंती।
प्रकृति नटी कितनी मतवाली।
अधारों पर लाओ खुशहाली।
धन्वंतरि थे परम महान।
“वर्मा” कहलाए भगवान।
आयुर्वेद के अधिष्ठाता थे।
जड़ी बूटियों के ज्ञाता थे।
दुखी जनो को सुख पहुंचाये।
ब्रह्मा उनकी महिमा गाए।
आसुरी प्रवृति का किया दमन।
धन्वंतरि को कोटि नमन।
धनतेरस का है त्यौहार।
तुम्हें बधाई शत शत बार।

*डा. वी. के. वर्मा*
आयुष चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय बस्ती

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं