गायघाट कस्बे में दो बोरी अवैध पटाखा बरामद, एक गिरफ्तार

गायघाट कस्बे में दो बोरी अवैध पटाखा बरामद, एक गिरफ्तार

Basti (Uttar Pradesh) दीपावली त्योहार के मद्देनज़र चलाए जा रहे विस्फोटक चेकिंग अभियान के दौरान थाना कलवारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्बा गायघाट से दो बोरी में भिन्न-भिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में चेकिंग अभियान के दौरान थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह की टीम ने अभियुक्त रामकिशोर पुत्र दिनेश चांद निवासी गायघाट थाना कलवारी को पकड़कर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए विस्फोटक पदार्थों की अवैध बिक्री व भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राममणि उपाध्याय, हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव, कांस्टेबल संदीप यादव, हेमंत सिंह, राजेश सिंह यादव, कपीश राय व महिला कांस्टेबल सुभांगी शामिल रहे।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं