ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम: राम कृपाल यादव

ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम: राम कृपाल यादव

0 minutes, 1 second Read

Basti (Uttar Pradesh) राम कृपाल यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाज सेवी भारतीय जनता पार्टी जनपद बस्ती ने केंद्र सरकार द्वारा पारित प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 का स्वागत करते हुए इसे देश के युवाओं और मध्यमवर्गीय परिवारों के हित में ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने जिस साहसिकता और संवेदनशीलता के साथ इस विधेयक को लाया है, वह सराहनीय है। यह बिल न केवल देश के युवाओं को ऑनलाइन जुए और लत की गिरफ़्त से बचाएगा, बल्कि एक संरचित, जिम्मेदार और नवोन्मेष आधारित गेमिंग उद्योग की नींव रखेगा। लाखों परिवार इस प्रकार की लत और धोखाधड़ी से प्रभावित हो रहे थे। अब ऐसे ऐप्स और वेबसाइट्स जो सट्टा, रमी, पोकर, लॉटरी जैसे खेलों को बढ़ावा देती थीं, वे पूरी तरह से बंद होंगी। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी केवल कानून नहीं बनाती, बल्कि समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य करती है। यह कानून मोदी सरकार के उस संकल्प का हिस्सा है जिसमें ‘डिजिटल इंडिया’ को सुरक्षित, पारदर्शी और लोकहितकारी बनाना शामिल है।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं