Basti (Uttar Pradesh) जनपद बस्ती के थाना परशुरामपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर, पोस्ट राघवपुर में शुक्रवार को धार्मिक उत्साह और आस्था के वातावरण में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा का नेतृत्व प्रसिद्ध संत नागा महंत गिरजेश दास महाराज दिगम्बर अखाड़ा चित्रकूट बैठक पोखरा सरकार ने किया। मुख्य यजमान के रूप में राजित राम मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी उर्मिला देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। पूरे मार्ग को फूलों और धार्मिक झंडों से सजाया गया था। डीजे की भक्ति धुनों, बैंड-बाजे, झांकियों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा। यात्रा में भगवान शिव, श्रीराम, हनुमान जी तथा माता दुर्गा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
महंत गिरजेश दास ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भक्ति और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। मुख्य यजमान राजित राम मिश्रा व उर्मिला देवी ने बताया कि यह आयोजन गांव में सुख-समृद्धि और शांति के लिए किया गया है।
नौ दिवसीय इस यज्ञ कार्यक्रम का समापन 1 नवम्बर 2025 को हवन, भंडारा और प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न होगा पूज्य महाराज जी ने सभी भक्तों को कथा में व भण्डारा मे पधारने के लिए सादर आमन्त्रित किया हैजिसमें कौशल्या , पूजा , सीमा , आस्था , रीना , रवी मिश्रा , देवकी नंदन मिश्रा , लल्लू मिश्रा ‘किशनाथ पाण्डेय , राज मिश्रा , राहुल गौड , अशोक बाबा , रवी शुक्ला , विशाल मिश्रा , झीनी गुप्ता , शिव मिश्रा , दुर्गेश पाण्डेय , सोनू व हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने शोभा यात्रा को सफल बनाने में मनोरमा तट मखौडा धाम से जल भरकर विशेष सहयोग दिया। दौलतपुर गांव में पूरे दिन धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।
