Nagar (Bazar Basti) वृहस्पतिवार को शब ए बरात को लोगों ने धूमधाम से मनायी और रात भर जागकर इबादत की। नगर पंचायत नगर बाजार समेत आसपास के तमाम मुस्लिम में कब्रिस्तानों व मस्जिदों को भव्य रूप से सजाया गया था। शब-ए-बारात को लेकर लोग पूरी रात इबादत करते रहे। मस्जिदें रौशन रहीं और कब्रिस्तान गुलजार रहे। लोग घरों एवं मस्जिदों में कुरान शरीफ के आयतों की तिलावत करते रहे और लोग अपने मरे हुए पूर्वजों के कब्रों ट व मजारों पर जाकर अगरबत्तियां जलाकर फातेहा पढ़ते रहे।बड़ों के साथ ही बच्चे भी सर पे टोपियां लगाए बुजुर्गों की मजारों पर दुआ मांगने गए। लोगो ने विशेष नमाजें अदा की। बच्चों में इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह था। ऐसा माना जाता है की अल्लाह इस रात को फरियाद करने वालो के सारे गुनाह माफ कर देता है।रात के अंतिम समय में लोगों ने सेहरी खाकर बुधवार को रखे जाने वाले रोजे की नीयत की।
नगर बाजार जामा मस्जिद के ईमाम मौलाना अब्दुलहई ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शब ए बारात पूरी दुनिया मे मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। पिछले साल किए गए कर्मों का लेखाजोखा तैयार करने एवं आने वाले साल की तकदीर तय करने वाली इस रात को शब ए बारात कहा जाता है। इस रात को पूरी तरह इबादत मे गुजारना चाहिए। नमाज,कुरआन की तिलावत,कब्रिस्तान की जियारत और हैसियत के मुताबिक खैरात करना इस रात के अहम काम हैं। उन्होंने कहा कि इस रात को पूरी तरह इबादत मे गुजारना चाहिए। नमाज,कुरआन की तिलावत, कब्रिस्तान की जियारत करना चाहिए। अपने मरे हुए पूर्वजों के लिए अल्लाह से दुआ करनी चाहिए। सच्चे दिल से अपने पूर्व मे हुए गुनाहों से दूर रहने के लिए अल्लाह से जो दुआ मांगोगे वह जरूर पूरी होगी।