मदरसा फैजानुर्रसूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मदरसा फैजानुर्रसूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0 minutes, 0 seconds Read

कप्तानगंज/हरदी खास, गौर (बस्ती)। मदरसा अरबिया फैजानुर्रसूल, हरदी खास, बीरपुर, गौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान गुलाम शाहिद मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब 210 लोग एवं बच्चे शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मदरसे के प्रिंसिपल हज़रत मौलाना मो. सलीम ख़ान ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के महत्व को याद किया और बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मदरसे के प्रबंधक रियाजुल हक, सदर रमजान अली, सेक्रेटरी जमाल अहमद, कमेटी के सदस्यों एवं शिक्षक रजब अली सहित सादिक अली, खलील, जुबेर अहमद, गुलाम रसूल और गुलनाज फातिमा का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

शेयर करें

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हां ✅ नहीं